Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2025 – कालाष्टमी आज, कौन-से शुभ योग बनेंगे और किस दिशा में यात्रा वर्जित है?

आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2025, ताकि आप अपने दिन की शुरुआत बिल्कुल सही जानकारी के साथ करें। 11 दिसंबर 2025, गुरुवार का दिन कई वजहों से खास रहने वाला है, क्योंकि आज ही के दिन कालाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भैरव की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। साथ ही आज बनने वाले शुभ-अशुभ योग, राहुकाल, दिशा शूल और ग्रहों की स्थिति आपके दिन की प्लानिंग में काफी काम आने वाले हैं।

Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2025
Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2025 – कालाष्टमी आज, कौन-से शुभ योग बनेंगे और किस दिशा में यात्रा वर्जित है?

Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2025 – तिथि, नक्षत्र और दिन की शुरुआत

सबसे पहले बात करते हैं आज की तिथियों की।
पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 01:57 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होकर रात तक बनी रहेगी। सप्तमी के स्वामी सूर्यदेव होते हैं, जबकि अष्टमी तिथि खुद महादेव से संबंधित मानी जाती है, इसलिए आध्यात्मिक रूप से यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।

आज कालाष्टमी भी है, इसलिए भैरव भक्तों के लिए यह दिन विशेष फलदायी रहेगा।


आज कौन-कौन से योग बनेंगे?

आज के दिन कुल 4 योग रहेंगे विषकुंभ, प्रीति, गद और मांतग।
इनमें कुछ योग शुभ फल देते हैं और कुछ सावधानी रखने का संकेत देते हैं।
लेकिन कुल मिलाकर दिन संतुलित रहने वाला है।


11 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी?

अब आते हैं ग्रहों की पोज़िशन पर, क्योंकि ज्योतिष में ग्रहों का मूवमेंट ही पूरे दिन का असर बनाता है।

आज ग्रहों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।
ग्रह इस प्रकार रहेंगे

  • चंद्रमा + केतु — सिंह राशि में
  • मंगल — धनु राशि
  • बुध, शुक्र, सूर्य — वृश्चिक राशि
  • गुरु — मिथुन राशि
  • शनि — मीन राशि
  • राहु — कुंभ राशि
  • केतु — सिंह राशि

ग्रहों की यह स्थिति धर्म-कर्म, मानसिक स्थिरता और कामकाजी फैसलों के लिए ठीक-ठाक मानी जा सकती है।


आज किस दिशा में यात्रा न करें? – दिशा शूल (11 December 2025 Disha Shul)

अब सबसे जरूरी बात!

गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा वर्जित मानी जाती है।
अगर आपको मजबूरी में दक्षिण दिशा की तरफ जाना पड़े तो घर से निकलने से पहले

दही या जीरा मुंह में रखकर निकलें
ऐसा करने से दिशा शूल का दोष कम माना जाता है।


आज का राहुकाल (आज कोई शुभ काम न करें)

आज का राहुकाल दोपहर
01:39 PM से 02:59 PM तक रहेगा।
इस दौरान किसी भी शुभ काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।


सूर्योदय–सूर्यास्त व चंद्र उदय–चंद्रास्त का समय

इन समयों को देखकर आप पूजा, उपाय या यात्रा का सही प्लान बना पाएंगे।

  • विक्रम संवत – 2082
  • मास – पौष
  • पक्ष – कृष्ण
  • दिन – गुरुवार
  • ऋतु – हेमंत
  • नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी

समय:

  • सूर्योदय: 07:02 AM
  • सूर्यास्त: 05:38 PM
  • चंद्रोदय: 12 दिसंबर को 12:16 AM
  • चंद्रास्त: 11 दिसंबर को 12:13 PM

11 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (शुभ कामों के लिए सर्वोत्तम समय)

आज के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं

  • सुबह 11:00 AM से 12:20 PM
  • दोपहर 12:20 PM से 01:39 PM
  • दोपहर 01:39 PM से 02:59 PM
  • शाम 05:38 PM से 07:18 PM
  • शाम 07:18 PM से 08:59 PM

इन समयों में आप कोई भी शुभ कार्य, पूजा, यात्रा, खरीदारी या नया काम शुरू कर सकते हैं।


आज का अशुभ समय (इन समयों में सावधानी रखें)

कुछ समय ऐसे भी होते हैं जब शुभ कार्यों से बचना चाहिए

  • यमगण्ड: 07:02 AM – 08:21 AM
  • कुलिक: 09:41 AM – 11:00 AM
  • दुर्मुहूर्त:
    • 10:34 AM – 11:16 AM
    • 02:48 PM – 03:30 PM
  • वर्ज्यम्: 11:08 AM – 12:49 PM

इन समयों में कोई भी महत्वपूर्ण, नया या शुभ कार्य शुरू न करें।


अंत में – ROZ KI BAAT की ओर से छोटा सा संदेश

आज का पूरा Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2025 आपके दिन को बेहतर ढंग से प्लान करने में आपकी मदद करेगा। चाहे पूजा का समय हो, यात्रा की दिशा हो या शुभ मुहूर्त ये सारी जानकारी आपको सही फैसले लेने में बहुत काम आएगी।


Disclaimer (महत्वपूर्ण नोट)

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, पुराणों, ज्योतिषियों और विद्वानों द्वारा बताई गई मतों पर आधारित है। ROZ KI BAAT केवल आपको जानकारी उपलब्ध कराता है। इसे आप एक सूचना के रूप में ही लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top